उतराखंडस्वास्थ्य

गजिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट बनी किडनी मरीजों का सहारा

आयुष्मान कार्डधारकों के लिए डायलिसिस व जरूरी पैथोलॉजी जांच निःशुल्क

वर्ष 2022 से मिल रही जनपद में ही सुविधा

रुद्रप्रयाग। जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में संचालित डायलिसिस यूनिट किडनी रोग से पीड़ित मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के मार्गदर्शन में वर्ष 2022 से संचालित इस यूनिट के माध्यम से मरीजों को डायलिसिस की सुविधा अब अपने ही जनपद में उपलब्ध हो रही है। इससे गंभीर किडनी रोगियों और उनके परिजनों को उपचार के लिए दूसरे जनपदों की दौड़ लगाने से राहत मिली है।
जिला अस्पताल में स्थापित डायलिसिस यूनिट में पांच बेड की व्यवस्था है। यूनिट के सुचारु संचालन के लिए एक चिकित्सक, तीन टेक्नीशियन और दो वार्ड बॉय तैनात हैं। चिकित्सकीय टीम द्वारा डायलिसिस के लिए आने वाले मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
यूनिट की प्रमुख सुविधा यह है कि आयुष्मान कार्डधारक मरीजों के लिए डायलिसिस की सुविधा पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध है। इसके साथ ही डायलिसिस कराने वाले मरीजों की आवश्यक पैथोलॉजी जांच भी निःशुल्क की जा रही है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को उपचार में काफी राहत मिल रही है।
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि अस्पताल में संचालित डायलिसिस यूनिट सुचारु रूप से कार्य कर रही है। यूनिट के माध्यम से किडनी रोग से पीड़ित मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही आवश्यक उपचार सुविधा मिल रही है। उन्होंने बताया कि जनपद में ही डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों और उनके परिजनों को समय, धन और आवागमन की परेशानी से राहत मिल रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!