उतराखंडपर्यावरण

विश्व पर्यावरण दिवस पर रोटरी ऋषिकेश क्लासिक द्वारा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया

ऋषिकेश। इस अभियान के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता का संदेश दिया गया। सभी सदस्यों एवं सहयोगियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने और पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लिया।
इस मौक़े पर रोटरी आर ऋषिकेश क्लासिक के अध्यक्ष और रो.संजय सकलानी ने कहा कि प्रकृति को हरा भरा बनाने के लिए हम सभी का सहयोग ज़रूरी है और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने व पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए हम सब को आगे आना होगा
क्लब के सचिव रो.विजय रावत ने कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य से सभी लोगों के लिए स्वच्छता अभियान में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है जिससे की होने वाली बीमारियों को रोका जा सके
अंत में सभी क्लब के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेकर प्रकृति के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया
इस मौक़े पर क्लब के कोषाध्यक्ष हिमांशु गुप्ता डॉक्टर राज नेगी, राकेश अग्रवाल, मनोज डोबरियाल, सौरव वर्मा, सौरभ शर्मा, नीरज चौहान, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!