आयोजनउतराखंड

भारतीय जनता पार्टी ने रायवाला में “सेवा संकल्प अभियान” के तहत कार्यक्रम आयोजित किया

ऋषिकेश। भारतीय जनता पार्टी ने रायवाला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में“सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम किया गया।जिसमें जिला कार्यकारिणी के सदस्य भारतीय जनता पार्टी के पवन शर्मा उपस्थित रहें। वर्ष 2026 में यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है।

आंगनवाड़ी केंद्र में उपस्थित आंगनवाड़ी बहनों, कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ संवाद कर सेवा, संस्कार, पोषण एवं बाल विकास जैसे विषयों पर चर्चा हुई। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा की भावना पहुँचाना ही इस प्रकार के कार्यक्रमों की सार्थकता है।
इस अवसर पर सीता देवी, बीना गोठियाल (सहायिका), महिला मोर्चा अध्यक्ष वीना बेंगवाल, उपाध्यक्ष कमलेश भंडारी, सदस्य अनीता गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य उमा जोशी, कोषाध्यक्ष सरस्वती अधिकारी एवं सचिव रेखलता थापा सहित सभी सम्मानित बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
साथ ही कार्यक्रम में बच्चों की सहभागिता ने पूरे आयोजन को और भी आत्मीय बना दिया। सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का हृदय से आभार।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!