
ऋषिकेश। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल युवा इकाई के जिला अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में मेरठ से ऋषिकेश (लक्ष्मण झूला) तक हाई-स्पीड नमो भारत (RRTS) ट्रेन परियोजना को महत्वपूर्ण प्रगति मिली है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और NCRTC के बीच सहमति बनने के साथ ही DPR सर्वे का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
यह परियोजना हरिद्वार, रुड़की और ऋषिकेश को आधुनिक एवं विश्वस्तरीय कनेक्टिविटी प्रदान करते हुए पर्यटन, तीर्थाटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर सृजित करेगी।
यह विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक बड़ा और एतिहासिक कदम है।






