उतराखंडदुष्कर्म

दुष्कर्म के बाद हैवानियत का शिकार बनी विधवा महिला

अस्पताल में भर्ती, आरोपी की तलाश जारी

हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में दुष्कर्म और हैवानियत का शिकार हुई विधवा के मामले में फरार चल रहे आरोपी की तलाश जारी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने आरोपित के रिश्तेदारों व परिचितों से पूछताछ कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
एम्स ऋषिकेश में भर्ती पीड़िता की हालत में सुधार दर्ज किया गया है। सिडकुल क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत मुजफ्फरनगर निवासी विधवा के साथ एक परिचित फैक्ट्री कर्मचारी ने दरिंदगी की थी। आरोपित रजत निवासी सहदेवपुर थाना पथरी ने महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी आंखों में मिर्ची झोंक दी थी और लोहे की रॉड से उसके जननांगों पर वार कर जान से मारने का प्रयास किया था। गंभीर रूप से घायल महिला को पड़ोस में रहने वाले आरिफ ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया था, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। घटना के बाद से आरोपित फरार है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने आरोपित के कुछ परिचितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने आरोपित के रिश्तेदारों के घरों के साथ ही उसके दोस्तों और जानकारों के ठिकानों पर भी दबिश दी है। सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, पीड़िता को आइसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट करने के बाद उसकी हालत में पहले की अपेक्षा सुधार है। डाक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!