उतराखंडशहीद

*उत्तराखंड का जवान मणिपुर में शहीद*

अल्मोड़ा। मणिपुर में तैनात अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर निवासी एक जवान के शहीद होने से परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है। जवान के सिर पर गोली लगने के बाद वह शहीद हो गये। बताया जा रहा है कि आज उनका पार्थिक शरीर उनके घर सोमेश्वर पहुंचेगा।
जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर तहसील के चनौदा, बूंगा निवासी कमल सिंह भाकुनी (24) ड्यूटी के दौरान शहीद हो गये। उन्हे संदिग्ध हालात में गोली लगी। कमल 16 कुमाऊं रेजीमेंट के जवान थे, जो वर्तमान में मणिपुर में तैनात थे। बताया जा रहा है कि 25 दिन पहले ही वह अवकाश के बाद ड्यूटी पर लौटे थे। कमल चार साल पहले भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। बेटे की शहादत की खबर सुन माताकृपिता बेसुध हो गये। बताया जा रहा है कि शहीद कमल के पिता चंदन सिंह भाकुनी गांव में ही खेतीकृबाड़ी करते हैं, जबकि माता दीपा भाकुनी गृहणी हैं। उनका बड़ा भाई प्रदीप भाकुनी भी भारतीय सेना में है। शहीद का पार्थिव शरीर आज सोमेश्वर लाया जायेगा। गोली कैसे लगी, इसकी स्पष्ट जानकारी किसी को नहीं है। जवान के शहीद होने की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है।
घटना की सूचना पर शहीद के घर में मातम छाया हुआ है। 16 कुमाऊं रेजीमेंट के शहीद सिपाही कमल सिंह वर्तमान में मणिपुर में तैनात था। बताया जा रहा है कि कमल सिंह अविवाहित थे। कमल के माता-पिता गांव में रहकर खेती-बाड़ी करते हैं। वहीं घटना की सूचना देर शाम सेना की ओर से उनके परिजनों को दी गई। वहीं शहीद का पार्थिव शरीर बुधवार को पैतृक गांव पहुंचने की उम्मीद है। जहां राजकीय सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

नक्सली हमले में कमल सिंह की शहादत पर सीएम धामी ने जताया दुख
देहरादून। मणिपुर में हुए नक्सली हमले में 16 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात कमल सिंह शहीद हो गए हैं। शहीद कमल सिंह अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर तहसील के चनौदा, बूंगा के रहने वाले हैं। कमल सिंह के शहीद होने की खबर जैसे ही गांव पहुंची, वैसे ही पूरा गांव सदमे में डूब गया। वहीं कम उम्र में कमल सिंह के चले जाना पूरे उत्तराखंड के लिए बड़ी क्षति है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कमल सिंह भाकुनी के बलिदान पर दुख व्यक्त किया है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शहीद कमल सिंह को पर दुख व्यक्त करते हुए अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि मणिपुर में मां भारती की सेवा करते हुए नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए सैन्यभूमि उत्तराखंड के लाल एवं 16 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात कमल सिंह भाकुनी की शहादत को शत-शत् नमन। ईश्वर, दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की असीम शक्ति प्रदान करें। गौर हो कि कमल सिंह शहीद की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!