उतराखंडपुलिस डायरी

महिला अपहरण के प्रयास का मुख्य आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार, अन्य के तलाश में पुलिस टीमें लगातार दे रही दबिश

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में सहस्रधारा रोड स्थित नालापानी चौक के पास महिला को जबरन कार में बैठाने के प्रयास के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना रायपुर पुलिस ने मामले में शामिल एक युवती को गिरफ्तार किया है। उसके चार अन्य साथियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने बताया डेयरी के लेन-देन के विवाद में आरोपी महिला को डराने पहुंचे थे।
पुलिस के लगातार किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप पुलिस टीम ने घटना में वांछित चल रहे मुख्य अभियुक्त प्रियांशु पुत्र स्व सुखपाल निवासी अन्नकी रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार को नवोदय नगर हरिद्वार के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरेापी ने बताया कि उनके साथी दीपक का पैसों के लेनदेन को लेकर देहरादून में सुषमा नाम की महिला से विवाद चल रहा था तथा दीपक के कहने पर वह अपने अन्य साथियों आदित्य और लक्की के साथ महिला को डराने के लिए देहरादून आया था।  आरोपी के साथ घटना में शामिल उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमो के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक, 23 सितंबर की सुबह करीब 6.50 बजे कानन कुंज निवासी सुषमा वर्मा ने रायपुर थाने में शिकायत दी थी कि नाला पानी चौक के पास कुछ लोगों ने उन्हें जबरन कार में बैठाने का प्रयास किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर थाना और एसओजी देहात की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान घटना में शामिल युवती की पहचान हुई। शनिवार को पुलिस ने सहस्रधारा रोड से 19 वर्षीय चाहत उर्फ अन्नू को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी युवती ने पुलिस को बताया घटना शमिल वह दीपक पासवान को पिछले करीब दो साल से जानती है। दोनों अपना कारोबार शुरू करना चाहते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात सुषमा वर्मा से हुई। अठूरवाला-भानियावाला स्थित 20 गायों वाली डेयरी को चलाने का सौदा 7.50 लाख रुपए में तय हुआ। इसके एवज में 5 लाख रुपए नकद और 2.50 लाख रुपए का चेक दिया गया।
आरोपियों का कहना था कि उन्हें डेयरी की गायों से रोजाना करीब 150 लीटर दूध मिलने की बात बताई गई। बाद में दूध का उत्पादन काफी कम निकला। इसके बाद उन्होंने सुषमा से रकम वापस मांगी। आरोप है कि पैसों को लेकर लगातार विवाद चलता रहा। पूछताछ के अनुसार, आरोपियों ने सुषमा को डराने की योजना बनाई। कारगी चौक के पास से काले रंग की स्विफ्ट कार किराये पर ली। 23 सितंबर की सुबह दीपक, आदित्य और लक्की कार से सहस्रधारा पहुंचे। सुषमा के शोर मचाने और आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। एसपी देहात जया बलूनी ने बताया घटना में शामिल फरार आरोपी दीपक,सुशांत उर्फ लक्की, आदित्य वशिष्ठ और प्रियांशु फरार चल रहे हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!