उतराखंडपुलिस डायरी

खोया मोबाइल बना परेशानी की वजह, पौड़ी पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने लौटाई मुस्कान

पौडी़। श्रीनगर निवासी एक युवक का मोबाइल फोन कहीं गुम हो गया। मोबाइल के साथ उसमें ₹6,000 की नकद धनराशि भी रखी हुई थी। मोबाइल एवं नकदी दोनों के गुम होने से परेशान युवक ने तत्काल पुलिस टीम को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम (HC मनोज बुम्सवाल और HG अमन) द्वारा बिना समय गंवाए खोजबीन शुरू की गई। उपलब्ध जानकारी एवं संभावित स्थानों के आधार पर पुलिस टीम ने लगातार प्रयास किए और त्वरित एवं सटीक कार्रवाई के परिणामस्वरूप गुम हुआ मोबाइल फोन एवं उसमें रखी ₹6,000 की नकदी बरामद कर ली। पुलिस टीम द्वारा बरामद मोबाइल फोन एवं नकद धनराशि को सकुशल युवक के सुपुर्द कर दिया गया। अपना खोया सामान वापस मिलने पर युवक ने पौड़ी पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!