
ऋषिकेश। अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु आबकारी आयुक्त एवं संयुक्त आबकारी आयुक्त गढ़वाल मंडल के निर्देशन पर विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी टीम ऋषिकेश द्वारा आबकारी निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में ऋषिकेश टीम ने 01 अभियुक्त बिट्टू कुमार पुत्र मंटू साहनी निवासी मणिपुर दहिला बिहार हाल पता वार्ड संख्या 28 बिंदाल बस्ती देहरादून को अवैध शराब परिवहन करते हुए श्यामपुर फाटक के पास मय वाहन संख्या UK07 AL – 8918 सहित गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से वाहन के पायदान पर रखे एक प्लास्टिक कट्टे के अंदर से 96 पव्वे इंपीरियल ब्लू एवं वाहन की डिग्गी से 50 पाउच माल्टा देशी शराब बरामद की गई नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के अंतर्गत धारा 60/72 में मुकदमा पंजीकृत किया गया आबकारी टीम में उप आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश, अर्जुन सिंह एवं आबकारी सिपाही अंकित कुमार , आशीष चौहान उपस्थिति रहे। ।










