उतराखंडराजनीति

भाजपा की कथित दलित विरोधी मानसिकता के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह, ऋषिकेश में निकला पैदल मार्च

ऋषिकेश। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी में सम्पन्न जनसभा के पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गंगाजल से शुद्धिकरण कराए जाने के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश द्वारा 14 अगस्त 2026, शुक्रवार को सत्याग्रह के रूप में विशाल पैदल मार्च निकाला।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र के नेतृत्व में महानगर के सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एससी प्रकोष्ठ सहित सैकड़ो कांग्रेसजनों के साथ यह पैदल मार्च दोपहर 12:00 बजे रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन से प्रारंभ होकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा तक पहुंचा ।

इस पूरे मुद्दे पर गहरे दुःख और क्षुब्ध होकर जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल और पूर्व कबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा, “कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी देश के वरिष्ठ दलित नेता और संवैधानिक मूल्यों के प्रबल समर्थक हैं। उनके कार्यक्रम के बाद किसी भी राजनीतिक दल या उसके कार्यकर्ताओं द्वारा गंगाजल से शुद्धिकरण जैसी कार्रवाई किया जाना सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के लिए गंभीर सवाल खड़े करता है। कांग्रेस ऐसी मानसिकता का पुरजोर विरोध करती है। हमारा सत्याग्रह किसी व्यक्ति या धर्म के विरुद्ध नहीं, बल्कि जातिगत भेदभाव और दलित विरोधी सोच के खिलाफ है। बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर ने हमें समानता और सम्मान का संविधान दिया है और कांग्रेस उस संविधान की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रहेगी।”

प्रदेश महासचिव दीप शर्मा एवं महानगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने कहा, “दलित समाज का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। देश में संविधान लागू होने के दशकों बाद भी यदि किसी व्यक्ति के स्पर्श या किसी नेता के कार्यक्रम के बाद गंगाजल से शुद्धिकरण जैसी सोच सामने आती है, तो यह सामाजिक भेदभाव की मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेस का यह सत्याग्रह बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान, सामाजिक समानता और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए है। हम शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से इस मानसिकता का विरोध करेंगे।”

पैदल मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सत्याग्रह के रूप में आयोजित किया।
आज के सत्याग्रह पैदल मार्च में कांग्रेस प्रदेश सचिव राकेश सिंह , राकेश अग्रवाल, मदन मोहन शर्मा, महंत विनय सारस्वत, महेंद्र भट्ट, चंदन पंवार, अरविंद जैन, सूरत कोहली, प्रदीप जैन, प्यारे लाल जुगरान, मुकुल शर्मा, पुष्पा मिश्रा, रवि जैन, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, भगवान पंवार, अभिनव मालिक, ऋषि सिंघल, रुकम पोखरियाल, गुरविंदर सिंह, अशोक रस्तोगी, विवेक तिवारी, अशोक शर्मा, सुनील गुप्ता, संजय भारद्वाज, विनोद रतूड़ी, अभिषेक शर्मा, मनीष जाटव, विश्वजीत अधिकारी, संजय शर्मा, प्रिंस सक्सेना, भूपेंद्र राणा, राकेश वर्मा, जयपाल बिट्टू, राजेश शाह, राजू गुप्ता, प्रिंस सक्सेना, रवि थापा, भगवती गिरी, अमन दिवाकर, अंबिका गौड़, रीता साहनी, सुनील गुप्ता, चंद्रिका तिवारी, नितेश कुमार आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे l

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!