उतराखंडपुलिस डायरी
हरिद्वार का कुख्यात नशा तस्कर हिस्ट्रीशीटर सलमान गिरफ्तार

हरिद्वार। जिले की मंगलौर कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आम जनमानस के जीवन को नशे के रूप में खोखला करने वाले एक कुख्यात नशे के सौदागर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सीआईयू रुड़की के सहयोग से कोतवाली पुलिस ने आरोपी के संभावित ठिकानों और रिश्तेदारों की लगातार तलाश करते हुए एनडीपीएस की कार्रवाई के बाद कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सलमान को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी पर गैंगस्टर समेत 11 मुकदमे दर्ज हैं।
कुख्यात नशा तस्कर सलमान गिरफ्ताररू कहते हैं कि श्बुरे का अंत बुराश् ही होता है। यह कहावत कुख्यात नशा तस्कर पीरपुरा निवासी हिस्ट्रीशीटर सलमान पुत्र जहांगीर निवासी पीरपुरा (कोतवाली मंगलौर) पर सटीक साबित हुई है। बताया गया है कि नशे के कारोबार में लगातार फरार रहने वाले सलमान के खिलाफ पूर्व में एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और अन्य कई गंभीर धाराओं में अनेकों मुकदमे दर्ज हैं। बावजूद इसके सलमान ने अपनी आपराधिक गतिविधियां नहीं छोड़ीं। जिसके चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर सलमान के खिलाफ एनडीपीएस के अंतर्गत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट उत्तराखंड शासन को प्रेषित की गई।रिपोर्ट भेजे जाने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता रहा। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मंगलौर की गाइडेंस में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। इसके बाद सीआईयू रुड़की के सहयोग से आरोपी के संभावित ठिकानों और रिश्तेदारों के यहां लगातार तलाश की गई। आखिरकार पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र की सटीक सूचना के आधार पर कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सलमान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा अब आरोपी सलमान के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है, जिसके बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।






