उतराखंडयोग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ऋषिकेश परिसर में हुआ भव्य आयोजन

योग स्वस्थ, संतुलित एवं जागरूक समाज निर्माण का सशक्त माध्यम : निदेशक

ऋषिकेश, 21 जून। श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के पं. ललित मोहन शर्मा ऋषिकेश परिसर में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग विज्ञान विभाग के तत्वावधान में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, शोधार्थियों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया। जिसमें कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास कराया गया, जिसमें विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, वज्रासन, शलभासन, सेतुबंधासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम एवं ध्यान का अभ्यास किया।

इस अवसर पर परिसर निदेशक प्रो. एम. एस. रावत ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की वह अमूल्य धरोहर है, जो संपूर्ण मानवता को स्वास्थ्य, शांति एवं संतुलन प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में योग केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए स्वस्थ जीवनशैली का आधार बन चुका है।

 

योग विज्ञान विभाग योग आचार्या डॉ. चंद्रेश्वरी ने योग के चिकित्सीय एवं व्यावहारिक पक्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग आज के व्यस्त एवं तनावपूर्ण जीवन में स्वास्थ्य संरक्षण का अत्यंत प्रभावी माध्यम है। उन्होंने योगाभ्यास के दौरान विभिन्न आसनों एवं प्राणायामों की उपयोगिता बताते हुए प्रतिभागियों को नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों द्वारा योगासनों एवं प्राणायाम का प्रभावशाली प्रदर्शन भी किया गया, जिसकी सभी उपस्थितजनों ने सराहना की।

 

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, अधिकारी, कर्मचारी, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। अंत में सभी ने नियमित योगाभ्यास करने तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
परिसर निदेशक प्रो. एम. एस. रावत, वी.डी पाण्डेय,प्रो वी. एन. गुप्ता, प्रो अधीर कुमार तथा विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी, शोधार्थी एवं छात्र-छात्राएँ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!