राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त एक व्यक्ति गिरफ्तार, नेटवर्क से जुड़े अन्यों की तलाश जारी

देहरादून। उत्तराखण्ड से राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त एक व्यक्ति को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके मोबाइल फोन की जांच में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कटृरपंथी एवं जिहादी विचारधारा से संबंधित समूह, बातें एवं अन्य सामग्री मिली है। साथ ही आरोपी के पास से एक पिस्तौल 5 कारतूस, 4 डेटोनेटर व 2 एके 47 के कारतूस भी बरामद किये है। एसटीएफ अब इस नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश में यूपी में भी दबिश दे रही है।
पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ के निर्देशन में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तराखण्ड द्वारा राज्य में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने, देश की एकता, अखंडण्ता, संम्प्रभुता व सुरक्षा को प्रभावित करने वालो पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में एसटीएफ उत्तराखण्ड को प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर थाना गदरपुर, जनपद उधमसिंहनगर निवासी मो. सलाउद्दीन पुत्र अब्दुल मालिक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। आरोप है कि वह विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (इंस्टाग्राम, टेलीग्राम एवं सिग्नल) के माध्यम से युवाओं को प्रभावित कर कटृरपंथी एवं जिहादी विचारधारा से जोड़ने तथा सामाजिक सौहार्द, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के विरुद्ध गतिविधियों को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा था।
एसटीएफ द्वारा उसके मोबाइल फोन की जांच के दौरान सिग्नल एवं टेलीग्राम एप पर कई समूहों और बातीचीत में कथित रूप से जिहाद, शहादत तथा राष्ट्रविरोधी विचारों से संबंधित सामग्री और संदेश पाए गए। प्रारंभिक जांच में युवाओं को भ्रमित कर उग्र विचारधारा की ओर प्रेरित करने संबंधी गतिविधियों के संकेत मिले हैं। जांच में आरोपी के सोशल मीडिया नेटवर्क के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय, ट्रांस व बॉर्डर कटृरपंथी तत्वों से संभावित संपर्कों के संकेत मिले हैं। इन कनेक्शनों की सत्यता एवं दायरे की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच के दौरान चौट्स में हथियार, विस्फोटक सामग्री के सुरक्षित भंडारण एवं उनकी आवाजाही से संबंधित संदिग्ध बातचीत भी सामने आई है, जिसकी तकनीकी एवं फॉरेंसिक जांच की जा रही है। आरोपी द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि उसने कुछ बातें एवं संपर्कों को डिलीट कर दिया था। साथ ही उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी एक व्यक्ति से उसके संपर्क होने की जानकारी भी सामने आई है, जिसकी भूमिका की जांच जारी है। पूछताछ में संवेदनशील जानकारी मिली है। पूछताछ और गोपनीय सोर्स से जानकारी में आया है की देश विरोधी गतिविधियों में पाकिस्तान द्वारा मलेशिया से एक व्यक्ति द्वारा इसको संचालित किया जा रहा था और किसी घटना को अंजाम देने के लिए तैयारी हो रही थी।






