
देहरादून।भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष एवं सासंद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता,हम सब के प्रेरणा स्त्रोत,भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रसेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के सफल एवं ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने व सबसे अधिक कार्यकाल वाले पहले प्रधानमंत्री जी से अधिक पंडित जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल से अधिक 4399 दिन होने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ दी है व हर्ष जताया है।
डा. नरेश बंसल ने आज इस उपलक्ष्य में देहरादून स्थित श्री टपकेश्वर महादेव पहुंच देवाधिदेव महादेव भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा राष्ट्र की निरंतर प्रगति, समृद्धि एवं जनकल्याण हेतु कामना की।
डा. नरेश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफल नेतृत्व के ये 12 वर्ष,भारत के परिवर्तन, प्रगति और जन-कल्याण की ऐतिहासिक यात्रा के 12 वर्ष हैं।ये 12 वर्ष “अंत्योदय से सुशासन” के कालखंड के रूप में “विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत” निर्माण की दिशा में मील के पत्थर हैं।
डा. नरेश बंसल ने कहा कि यह यात्रा केवल एक सरकार के कार्यकाल की कहानी नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक संकल्प को सिद्धि में बदलने का गौरवशाली अध्याय है।
डा. नरेश बंसल ने कहा कि ‘प्रधानसेवक’ के रूप में प्रधानमंत्री मोदी जी ने अंत्योदय, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को शासन की मूल भावना बनाते हुए देश को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।जन-धन से जन-विश्वास तक, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण तक, इन 12 वर्षों में भारत ने विकास, विश्वास और जन-कल्याण का नया इतिहास रचा है।
डा. बंसल नो कहा कि मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र के साथ भारत आज विश्व मंच पर एक सशक्त, सक्षम और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त पहचान स्थापित की है, अपनी सांस्कृतिक विरासत और सामर्थ्य का गौरव बढ़ाया है तथा विकसित भारत के संकल्प को नई गति प्रदान की है।बुनियादी ढांचे, आर्थिक सशक्तिकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन भी आया है।
डा. नरेश बंसल ने कहा कि मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश ने जनकल्याणकारी योजनाओं, आधारभूत संरचना के अभूतपूर्व विस्तार, डिजिटल क्रांति, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, युवाओं के सशक्तीकरण तथा राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं ।
डा. नरेश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री की अगुवाई में बीते 12 वर्षों में समावेशी विकास को नई गति मिली है। गरीब कल्याण और जनभागीदारी का यह मॉडल आज पूरी दुनिया के लिए एक प्रेरक उदाहरण बन चुका है।हम सभी देशवासियों के लिए यह गर्व का विषय है कि भारत को ऐसा कर्मयोगी नेतृत्व प्राप्त है, जो 24 घंटे राष्ट्रहित और जनसेवा के लिए समर्पित है ।
डा. नरेश बंसल ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह 12 वर्ष राष्ट्र निर्माण के स्वर्णिम अध्याय के रूप में सदैव स्मरणीय रहेंगे।
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष एवं सासंद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा का आधार है। विकसित भारत के इस स्वप्न को साकार करने की यात्रा निरंतर जारी रहे, यही कामना है।माँ भारती की सेवा में आपके अमूल्य योगदान, अथक परिश्रम एवं प्रेरणादायी नेतृत्व के लिए कोटि-कोटि अभिनंदन।सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ विकसित भारत के निर्माण की यह यात्रा निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करे यही प्रार्थना है।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ,प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार , तरूण बंसल और अन्य पदाधिकारी-कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






