उतराखंडपुलिस डायरी

पुरानी रंजिश में एक युवक ने महिला और उसके बेटे पर चाकू से वार कर किया घायल

देहरादून। कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र में सात साल पहले शादी का रिश्ता टूटने की रंजिश में एक युवक ने एक महिला और उसके बेटे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस वारदात में मां और बेटा घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बीते रोज रात को शिमला बाईपास पर स्थित रोहिणी एंक्लेव में रहने वाले एक व्यक्ति के घर एक युवक पहुंचा जो 2019 में उसकी बहन का दोस्त था। युवक उसकी बहन से शादी करने के लिए अपने माता-पिता को घर लेकर आया था। इस दौरान लड़की के माता-पिता ने राजस्थान के रहने वाले जयेश से शादी के लिए इंकार कर दिया था और इसी बात से जयेश नाराज चल रहा था।
पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि आरोपी की दोस्ती युवती की बहन से साल 2019 तक थी, लेकिन रिश्ते की बात से जब परिवार ने मना कर दिया था तो उसके बाद दोनों पक्षों का संपर्क खत्म हो गया था। आरोपी जयेश बीते रोज रात 8 बजे उनके घर पहुंचा और उन्हें बताया कि उसकी शादी तय हो चुकी है और 28 मई को उसकी शादी होनी है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी ने परिवार में बातचीत के बाद लड़की के भाई से उसे आईएसबीटी तक ड्रॉप करने की बात कही। जिस पर लड़की का भाई अपनी गाड़ी से उसे छोड़ने के लिए चला गया और रास्ते में शराब के ठेके से जयेश ने बियर ली और कार में बैठकर ही पीने लगा।
उसके बाद आरोपी जयेश ने युवक (लड़की के भाई) की गर्दन पर चाकू लगा दिया और धमकी देते हो उसे वापस घर चलने के लिए कहा। वह डर के कारण गाड़ी को वापस मोड़ कर अपने घर ले गया और वहां नीचे ही उसकी मां मिल गई, जिसके बाद वह गाड़ी से उतरते हुए गाली गलौज करने लगा और इस दौरान उसने लड़की के भाई और उसकी मां पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों ने मदद के लिए शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने युवक को दबोच लिया ओर उसकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
कोतवाली पटेल नगर प्रभारी विनोद गुसाई ने बताया है कि आरोपी जयेश कुमार के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उसके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!