आबकारीउतराखंड

ऋषिकेश आबकारी विभाग ने 6 पेटी अवैध अंग्रेजी व देशी शराब बरामद की

ऋषिकेश। आबकारी निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में जे जे ग्लास फैक्ट्री , शांतिनगर बनखंडी , जाटव बस्ती में अवैध शराब के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया , प्रथम कार्यवाही मुखबिर खास की सूचना पर जे जे ग्लास फैक्ट्री के सामने स्थित 02 ढाबों से कुख्यात राहुल नौनिहाल पुत्र अनिल नौनियाल निवासी नीम करोली मंदिर आईडीपीएल कॉलोनी को भारी मात्रा में शराब के साथ पकड़ा गया , दुसरी कार्यवाही शाम के समय शांतिनगर बनखंडी में 01 घर में दाबिश दी गई दबिश के दौरान 01 अभियुक्त हिमांशु पुत्र मनोज निवासी जाटव बस्ती को अवैध शराब बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया आबकारी विभाग को काफी लंबे समय से इन तीनों कुख्यात शराब तस्करों की तलाश थी आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट एवं टीम द्वारा तीनों तस्करों को लगभग 06 पेटी अवैध शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया , शराब का बाजारी मूल्य लगभग 50000/- रुपए आंकी गई । शराब तस्करों से आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने शक्ति से पूछताछ करने पर दोनों अभियुक्तों द्वारा शराब से संबंधित कई शराब तस्करों के नाम उजागर किये। आबकारी निरीक्षक व टीम द्वारा बताए गए अभियुक्त के द्वारा अन्य संदिग्ध दुकानों की तलाशी ली गई और गोपनीय रूप से शहर में धरपकड़ अभियान जारी है,
पब्लिक से भी अपील की जाती है की ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध शराब से संबंधित अन्य गतिविधियां चल रही है तो वह तुरंत आबकारी विभाग व आबकारी निरीक्षक ऋषिकेश को अवगत कराये आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी । अभियुक्तों को कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत धारा 60 में मुकदमा पंजीकृत किया गया । एवं सख्त चेतावनी भी दी गई कि भविष्य में यदि दोबारा शराब तस्करी करते पाए गए तो गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी ।
टीम का नेतृत्व आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के द्वारा किया गया जिसमें अन्य सदस्य भी शामिल रहे जिनका विवरण निम्न प्रकार है
1-पान सिंह राणा उप आबकारी निरीक्षक
2- अर्जुन सिंह, दीपा डोबरियाल प्रधान आबकारी सिपाही
3- रीना, अकित कुमार,आशीष चौहान,रेशमा,सोनम
आबकारी सिपाही आदि सम्मिलित रहे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!