उतराखंडभूकंप

उत्तराखंड में 3 दिन में 6 बार आया भूकंप, बागेश्वर में पांच बार डोली धरती

देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार को फिर से धरली डोली है। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में आज फिर से भूकंप आया है। हालांकि भूकंप की तीव्रता बहुत कम थी। इसीलिए झटके महसूस नहीं किए गए।राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार बागेश्वर में भूकंप सुबह 10 बजकर 6 मिनट पर आया था। इस भूकंप की तीव्रता 2.6 मैग्नीट्यूड थी।
भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड संवेदनशील क्षेत्र में आता है। यहीं कारण है कि बीते तीन दिनों में उत्तराखंड के अंदर 6 बार भूकंप आया है। आज 21 अप्रैल को जहां बागेश्वर में भूकंप आया तो कल 20 अप्रैल को भी बागेश्वर के अलावा पौड़ी गढ़वाल में भी भूकंप आया था। इससे पहले 19 अप्रैल को भी बागेश्वर में तीन बार भूकंप आया था। राहत की बात है कि भूकंप की तीव्रता बहुत कम की थी, लेकिन भविष्य में उत्तराखंड में बड़े भूकंप की आशंका बनी हुई है।
बता दें कि पहले उत्तराखंड को भूकंप के लिहाज से जोन चार और पांच में रखा गया था। लेकिन बीते साल 2025 में भारतीय मानक ब्यूरो ने देशभर में भूकंप की संवेदनशीलता को देखते हुए नया मैप जारी किया था। इस मैप में पूरे उत्तराखंड को जोन 6 में रखा गया है। इसके बाद राज्य सरकार ने बिल्डिंग बायलॉज में संशोधन करने का निर्णय लिया था, जिसके लिए मुख्य सचिव ने सीबीआरआई के निदेशक की अध्यक्षता में समिति गठित भी कर दी है।
वैसे देखा जाए तो पूरी हिमालयन बेल्ट को अरुणाचल प्रदेश से लेकर जम्मू-कश्मीर तक को भूकंप के लिहाज से जोन छठवें में रखा गया है। इसका मतलब यह है कि हिमालय बेल्ट में बड़े या फिर विनाशकारी भूकंप की आशंका बनी हुई है। पुराने सिस्मिक हजार्ड मैप में पांच ही जोन थ, लेकिन नए में छठवें (6) जोन हो गए है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!