
ऋषिकेश, 28 फरवरी।श्यामपुर क्षेत्र के व्यापारियों के हितों को देखते हुए व्यापार मंडल श्यामपुर का आज गठन किया गया। इसमें सर्वसहमति से प्रवेश रावत को अध्यक्ष तथा नितिन रावत को महासचिव चुना गया।
शनिवार को श्यामपुर फाटक के समीप स्थित परमेश्वरी कौर धर्मशाला में क्षेत्र के व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के व्यापारी वर्ग के हितों की सुरक्षा को देखते हुए श्यामपुर व्यापार मंडल के गठन का निर्णय लिया गया।
बैठक में सभी व्यापारियों की मौजूदगी में सर्वसहमति से प्रवेश रावत को अध्यक्ष, नितिन रावत को महासचिव, संदीप नेगी और मनीष अग्रवाल को उपाध्यक्ष, संयम जैन और संजय रावत राधे को सह सचिव चुना गया।
जबकि निशु जैन को कोषाध्यक्ष, जयम शर्मा और अमित गोस्वामी को मीडिया प्रभारी चुना गया।
इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि पंकज डोभाल, गजेंद्र खरोला, पवन रावत, श्यामपुर प्रधान दिनेश सिंह पवार, पूर्व प्रधान विजयपाल जेठूरी, पूर्व क्षेत्र पंचायत प्रभाकर पैन्यूली, कोमल सिंह नेगी, राकेश व्यास, पंकज जुगलान, हरि चमोली, दयानंद खंडूरी, शरद गोयल आदि सैकड़ों की संख्या में व्यापरीगण उपस्थित रहे।












