ऋषिकेश। कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सुबोध उनियाल ने कहा कि मैं भारत सरकार का आभारी हूं कि सरकार ने अमृत योजना के तहत तपोवन जैसे पर्यटक स्थल को 43 करोड़ की योजना सौगात दी। तपोवन पंपिंग योजना का लक्ष्य 18 महीने में बनाने का है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह योजना समय से पूरी होगी। क्योंकि ऋषिकेश, शिवपुरी से लेकर कोड़ियाला तक डेस्टिनेशन देश के सबसे अधिक टूरिज्म का बना था, जब एक वर्ष में 65 लाख पर्यटक यहां रुके थे। इस इलाके में बढ़ते टूरिज्म को देखते हुए यहां की डिमांड के अनुसार पेयजल योजना का शिलान्यास किया गया है। इस मौके पर अधिशासी अभियंता पेयजल निगम प्रवीन शाह, जेई, अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।












