उतराखंडजनहित

विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर आयुक्त वी.एन. शुक्ला को लाल पानी बीट में बने कूड़ा घर का निस्तारण शीघ्र करने का निर्देश दिए

ऋषिकेश : 13 नवंबर। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश स्थित अपने आवास पर नगर आयुक्त वी.एन. शुक्ला के साथ बैठक कर लाल पानी बीट में बने कूड़ा घर से क्षेत्रीय लोगों को हो रही समस्या पर वार्ता की।

इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने कूड़ा घर के कारण स्थानीय निवासियों को हो रही परेशानियों पर गंभीरता जताते हुए नगर आयुक्त को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए और इनके समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए साथ ही डॉ अग्रवाल ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पहले भी इस समस्या के निस्तारण के लिए कहा था लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

डॉ. अग्रवाल ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना जाए। सभी संबंधित पक्षों से संवाद बनाते हुए इस समस्या का जल्द से जल्द स्थायी निवारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा, स्वास्थ्य और स्वच्छ वातावरण सर्वोपरि है। स्थानीय लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए नगर निगम प्रभावी कदम उठाए और समस्या के समाधान की दिशा में त्वरित कार्रवाई करे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!