उतराखंडफ्रॉड

फर्जी बैनाामा दिखाकर हड़पे 35 लाख, पीड़ित ने एक व्य​क्ति पर लगाया आरोप

कोतवाली पुलिस को दी पीड़ित ने तहरीर

ऋ​षिकेश। फर्जी बैनाम दिखाकर ऋ​षिकेश निवासी एक व्य​क्ति से 35 लाख रूपए हड़प लिए। पीड़ित ने मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर धोखाधड़ी करने वालों के ​खिलाफ की मांग की है।

ऋ​षिकेश निवासी संजय अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि देहरादून रोड पर लक्ष्मी भ​क्ति आश्रम है, जिसकी देखरेख की जिम्मेदारी वे करते हैं। वे लगभग 20 सालों से आश्रम में जा रहे है। इसी बीच उनकी पहचान मोहन तिवाड़ी नाम के व्य​क्ति से हुई। इस दौरान मोहन तिवाड़ी ने गुरूद्वारे वाली रोड पर एक मकान दिखाया। जिससे उसने अपना मकान बताया था। संजय अग्रवाल ने आरोप लगाते हुए बताया कि उक्त व्य​​क्ति ने कहा कि वे इस मकान ले लो। मकान को बेचने के नाम पर 35 लाख की रकम बताई। बताया कि उस व्य​क्ति ने कहा कि अभी में नोटरी व शपथपत्र पर 35 लाख की प्रा​प्ति का शपथ बना दूंगा। क्योंकि अभी ऋ​षिकेश में रजिस्ट्री बंद है और खुलने पर रजिस्ट्री करवा दूंगा। यह आबादी क्षेत्र में है इसका तहसील में कोई रिकार्ड नहीं होता। जिसके बाद उन्होंने रकम देकर रसी व शपथ पत्र लिखवा दिया। इसके बाद उस व्य​क्ति ने मकान पर कब्जा नहीं दिया और बार- बार कहने के बाद भी टालता रहा। ​संजय अग्रवाल ने व्य​क्ति पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। बताया कि इस दौरान स्टांप पेपर भी गुम हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी नहीं मिला। इसीबीच 2013 में कानपुर से आए आश्रम के मुख्य ट्रस्टी ने बताया कि उक्त व्यक्ति धोखेबाज और गुंडा है। उसने कुछ लोगों के साथ उनके कानपुर ​स्थित घर पर आकर ह​थियार के बल पर कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करता था, जिसकी रिपोर्ट उन्होंने कानपुर थाने में दर्ज करवाई थी। पीड़ित ने पुलिस से मामले में उक्त व्य​क्ति के ​खिलाफ की मांग की है।

वहीं लक्ष्मी भक्ति आश्रम के मुख्य प्रबंधक ओमप्रकाश पंत का कहना है कि संजय अग्रवाल द्वारा लाया गया स्टे कोर्ट में खारिज हो चुका है और वह अवैध रूप से आश्रम में रह रहा है और आश्रम में आज सामाजिक तत्वों के साथ रह रहा है। मामला कोर्ट में बेचारा विचाराधीन हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!