
ऋषिकेश। भाजपा जिला कार्यालय में ऋषिकेश मंडल द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल ने शिरकत की। इस मौके पर बंसल ने कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में लोगों को भाजपा की सदस्यता अभियान से जोड़ने की बात कही साथ उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने को भी कहा। वहीं बैठक में मंडल महामंत्री पवन शर्मा ने कहा कि सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता आमजन को भाजपा की सदस्यता दिलाने में लगे हुए हैं बूथ स्तर पर सदस्य अभियान को सफल बनाने में काम किया जा रहा है,बैठक में जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष सुमित पवार, अभियान संयोजक चंदेश्वर यादव, मंडल महामंत्री पवन शर्मा, संजीव पाल,नितिन सक्सेना,संजीव चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।