
ऋषिकेश। महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश की नवगठित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक आज कांग्रेस भवन, रेलवे रोड में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही 7 अक्टूबर को हरिद्वार में भाजपा एवं मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आयोजित होने वाले विशाल मार्च में ऋषिकेश से अधिक से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भी रणनीति बनाई गई।
महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने कहा कि कार्यकारिणी की प्रथम बैठक संगठन के लिए महत्वपूर्ण शुरुआत है। उन्होंने कहा कि महानगर कांग्रेस का प्रत्येक पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए वार्ड से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेगा और जनता के बीच कांग्रेस की विचारधारा एवं जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।
ललित मोहन मिश्र ने कहा कि 7 अक्टूबर को हरिद्वार में होने वाले विशाल मार्च में महानगर कांग्रेस ऋषिकेश की मजबूत भागीदारी रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े चुनावी एवं लोकतांत्रिक मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी आवाज लोकतांत्रिक तरीके से बुलंद करेंगे। उन्होंने महानगर के सभी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में हरिद्वार पहुंचकर मार्च को सफल बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से महानगर ऋषिकेश में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाया जाएगा।
वहीं बैठक को संबोधित करते हुए परवदून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन को नई ऊर्जा देने का काम करेगी। कांग्रेस का प्रत्येक पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाते हुए जनता के बीच संगठन को मजबूत करने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं और मतदाताओं से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस लगातार अपनी आवाज उठा रही है।
मोहित उनियाल ने कहा कि 7 अक्टूबर को हरिद्वार में आयोजित होने वाले विशाल मार्च में ऋषिकेश से कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर हरिद्वार पहुंचने का आह्वान किया।
बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा 7 अक्टूबर के हरिद्वार विशाल मार्च की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में महानगर कांग्रेस कमेटी केबड़ी संख्या में पदाधिकारीउपस्थित रहे।
इस अवसर पर सर्वश्री देवेंद्र प्रजापति , मधु जोशी , बृजभूषण बहुगुणा , रुक्म पोखरियाल , पुरन्जय राजभर , परमेश्वर राजभर , विनोद रतूड़ी , दीपक अरोरा , सुनिल गुप्ता , गुरमीत सिंह मिनोचा , मनोज शर्मा , भारत शर्मा , उमा ओबरॉय ,रामअवतार शर्मा , जगजीत सिंह ( जग्गी ),ऋषि सिंघल , अखिलेश दीवान ,अनिल गुप्ता (पूर्व वायुसैनिक ), राज कुमार मारवाह आदि उपस्थित रहे l










