
ऋषिकेश।आबकारी विभाग ऋषिकेश एवं जनपदीय प्रवर्तन टीम देहरादून द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए आबकारी निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर टिहरी बस अड्डे , चंद्रेश्वर नगर , शिवाजी नगर , जाटव बस्ती आदि स्थानों पर संघन चेकिंग अभियान चलाया , प्रथम कार्यवाही गुमानीवाला में अवैध शराब परिवहन करते हुए एक दोपहिया वाहन uk 07hc -4162 को जब्त किया गया द्वितीय कार्यवाही चंद्रेश्वर नगर में एवं , जाटव बस्ती एवं शाम को कैलाश गेट स्थित गेस दुकान पर दबिश दी गई , संपूर्ण कार्यवाही में 04 पुरुष एवं 01 वाहन को अवैध शराब का भंडारण एवं बिक्री / तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 158 पव्वे अंग्रेजी शराब,270 पाउच माल्टा देशी शराब एवं 75 केन बियर, लगभग कुल 12 पेटी शराब बरामद हुई । अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 60,60/72 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया । इस कार्यवाही से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया , आबकारी विभाग अवैध शराब की रोकथाम के लिये पूरी तरह से मुस्तैद है , एवं अवैध शराब बिक्री / भंडारण , तस्करी करने वालो के विरुद्ध निरंतर प्रवर्तन कार्य जारी है जिसमें किसी प्रकार कोई रियायत नहीं होगी और न किसी को बख्शा जाएगा ।
आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने लोगों से जनसंपर्क साधा और अपील की अवैध शराब से संबंधित किसी भी प्रकार सूचना तुरंत बताए जिसकी जानकारी पूर्ण रूप से गोपनीय रहेगी ।
गिरफ्तार व्यक्तियों का विवरण निम्नवत है –
01 – शाहबाज़ पुत्र जामिल निवासी सहारनपुर
02 – राममिलन पुत्र पहलू प्रसाद
03 – सनी पुत्र राजेश निवासी जाटव बस्ती ऋषिकेश
04 -अंकित पुत्र नरेश शीशम झड़ी टिहरी गढ़वाल
दबिश टीम में निम्न स्टाफ शामिल रहे ।

01 – पान सिंह राणा उप आबकारी निरीक्षक
02-उमराव सिंह राठौड़
02 आशीष प्रकाश उप आबकारी निरीक्षक
03 अर्जुन सिंह उप आबकारी निरीक्षक
04 – गोविंद सिंह , हेमंत सिंह प्रधान आबकारी सिपाही
04- अंकित कुमार, आशीष चौहान, रेशमा, सोनम आबकारी सिपाही शामिल रहे।







