रोटरी ऋषिकेश क्लासिक की नई कार्यकारिणी का गठन, संजय बने अध्यक्ष विजय बने सचिव

ऋषिकेश। रोटरी ऋषिकेश क्लासिक की एक बैठक रेलवे रोड स्थित एक होटल में हुई जिसमें 2026-27 नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें रो.संजय सकलानी को अध्यक्ष रो.विजय रावत को सचिव रो.हिमांशु गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया
रोटरी क्लासिक ऋषिकेश के अध्यक्ष संजय सकलानी ने कहा कि क्लब का बनना ये केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं बल्कि सेवा समर्पण और सामाजिक सरोकारों के नए संकल्प का जीवंत उद्रोष बनकर सामने आया है उन्होंने कहा कि रोटरी क्लासिक का मूल उद्देश्य केवल आयोजन करना नहीं बल्कि उन लोगों तक पहुँच बनाना है जो संसाधनों में अभाव में जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं से जूझ रहे हैं उन्होंने स्वास्थ्य शिविरो और शिक्षक सहायता के माध्यम से जरूरतमंदों सेवा करना है
रोटरी क्लासिक ऋषिकेश के सचिव विजय रावत ने क्लब की भावी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा रोटरी क्लासिक समाज के उन उभरते सितारों को पहचानने और सम्मानित करने का कार्य करेगा जो सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी प्रतिभा से नई ऊंचाईयों को छू रहे है उन्होंने कहा कि खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को प्रोत्साहन देना क्लब की प्राथमिकता में शामिल रहेगा
रोटरी क्लासिक ऋषिकेश के कोषाध्यक्ष रो.हिमांशु गुप्ता ने कहा कि क्लब को बने अभी लगभग तीन महीने का समय हुआ है लेकिन कल अपने इन तीन महीनों में समाज मैं शिक्षा के क्षेत्र में स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगभग सभी क्षेत्रों में जरूरतमंदों की सेवा की है और यह प्रयास आगे भी निरंतर बना रहेगा
कार्यक्रम में राकेश अग्रवाल डॉक्टर राजे नेगी, माधव अग्रवाल, भूपेंदर राणा, सौरव वर्मा, संजीव चौधरी, विपिन चौधरी, ललित जोशी, डॉक्टर लवित कुमार, सीए अजय बहुगुणा, सौरभ शर्मा, पंकज अरोड़ा, डॉक्टर नंदलाल कोठारी, शगुन शर्मा आदि उपस्थित थे






