ऋषिकेश 07 जुलाई। क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ मैंगो पार्टी का आनंद उठाया। इस दौरान मैंगों की विभिन्न प्रजातियों के आम का कार्यकर्ताओं ने स्वाद लिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा कविताएं, व्यंग्य, गीत आदि भी गुनगुनाए गए।
बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने दशहरी, कलमी, लंगड़ा, तोतापरी, रटौल आदि आम की प्रजातियों का स्वाद लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डा. अग्रवाल ने बताया कि सभी आम बिना कैमिकल के पकाए गए हैं।
इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मैंगों पार्टी के लिए मंत्री अग्रवाल का आभार प्रकट किया।