उतराखंडभ्रष्टाचार

*हल्द्वानी नगर निगम का जेई 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार*

हल्द्वानी। विजिलैंस की टीम नगर निगम के जेई को 25 हज़ार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

हल्द्वानी से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। विजिलेंस की टीम ने गुरुवार दोपहर हल्द्वानी नगर निगम के जेई केबी उपाध्याय को 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। जो स्ट्रीट लाइट कंपनी के कर्मचारी से टेंडर में खेल करने के ऐवज में यह रिश्वत ले रहा था।
नगर निगम के जेई को रिश्वत लेते हुए हल्द्वानी से गिरफ्तार करने की इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है।
नगर निगम हल्द्वानी में विजिलेंस ने शिकायत पर छापा मारा है। बताया जा रहा है इस कार्रवाई के दौरान मार्ग प्रकाश अनुभाग के जेई को विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।
इधर मिल रही जानकारी के अनुसार स्ट्रीट लाइट लगाने के नाम के एवज पर 25 रूपये की रिश्वत मांग गई थी । फिलहाल बिजिलेंस की टीम अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!