उतराखंडहरिद्वार

*भाजपा मंडल अध्यक्ष ने नाबालिग से किया बलात्कार, कांग्रेस ने किया पुतला दहन*

भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ लगातार दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रहीः पूर्व विधायक

हरिद्वार। महानगर कांग्रेस ने देवपुरा चौक पर चंपावत में भाजपा मंडल अध्यक्ष के किए गए नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म के विरोध में पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन जताया। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि चंपावत में भाजपा मंडल अध्यक्ष के नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना से पूरा उत्तराखंड शर्मसार है। 2022-23 की एनसीआरबी की रिपोर्ट में 903 लड़कियों के साथ दुष्कर्म के मामले और 778 लड़कियों के अपरहण की घटनाएं उत्तराखंड जैसे राज्य में यह घटनाएं चिंता का विषय है।
पूर्व विधायक रामयश सिंह और राजबीर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ लगातार दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं, जो बेहद शर्मनाक हैं। कांग्रेस इसके विरोध में लगातार आंदोलन करती रहेंगी। युवा नेता वरुण बालियान, मनोज सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओं का नारा देकर सत्ता में आये और उनकी सरकार में महिलाओं के साथ बढ़ रही आपराधिक घटनाएं इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार महिला विरोधी हैं। भाजपा सरकार में भाजपा नेताओं से ही महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना और विधानसभा अध्यक्ष तुषार कपिल ने कहा कि अंकिता भण्डारी हत्याकांड हो या चंपावत का मामला हो सभी मामलों में भाजपा नेताओं की संलिप्तता से साफ है भाजपा सरकार महिला विरोधी हैं।
प्रदर्शन को नगर अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष अमित नौटियाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने भी संबोधित किया। प्रदर्शन करने वालों में महेश प्रताप राणा, विकास सिंह, नितिन तेश्वर, सेवादल अध्यक्ष अश्विन कौशिक, ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हाण्डा, पूर्व महिला अध्यक्ष अंजू द्विवेदी, बीएस तेजियान, समर्थ अग्रवाल, मनोज जाटव, रोहित सहगल, तरूण व्यास, दीपक गौनियाल, जाशिद अंसारी, गुलबीर सिंह, मनीराम बागड़ी, जितेन्द्र सिंह, कैलाश प्रधान, करण सिंह राणा, एलएस रावत, शौकत अली, राकेश गुप्ता, मुस्तकीम, इसरार, सन्नी चौटाला, डा. अनूप कुमार, अरूण राघव, अजीत सिंह, भुवनेश पाठक, अर्जुन सिंह, ऋषभ अरोड़ा, अशोक गुप्ता, नरेंद्र उपाध्याय, आदित्य कुमार, कमल रोहेला, सोनू शर्मा, आदित्य कुमार आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!