उतराखंडस्वागत

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव एवं सांसद के.सी. वेणुगोपाल के उत्तराखण्ड आगमन पर विधानसभा ऋषिकेश कांग्रेस करेगी भव्य स्वागत

ऋषिकेश। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव एवं लोकसभा सांसद के.सी. वेणुगोपाल जी के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर विधानसभा ऋषिकेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। उनके स्वागत हेतु विधानसभा ऋषिकेश से कांग्रेसजन सैकड़ों की संख्या में स्वागत समारोह में शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम के तैयारी हेतु एक बैठक कांग्रेस भवन मे आयोजित की गई बैठक मे
महानगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र व वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि के.सी. वेणुगोपाल का उत्तराखण्ड आगमन संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा तथा आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी। उनके मार्गदर्शन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह एवं जोश का संचार होगा व समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवा दल एवं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे तथा संगठन के प्रति अपनी एकजुटता और प्रतिबद्धता का परिचय देंगे। ऋषिकेश से सैकड़ो की संख्या मे कांग्रेसजन उनके स्वागत हेतु जायेंगे l
बैठक मे सर्वश्री अरविन्द जैन, बैशाख सिंह पयाल, पार्षद भगवान सिँह पंवार, सरोजिनी थपलियाल, पुष्पा मिश्रा,सूरत सिंह कोहली,राकेश अग्रवाल,राजेंद्र भंडारी, परमेश्वर राजभर,हिमांशु जाटव, हिमांशु कश्यप,बप्पी अधिकारी आदि उपस्थित रहें l

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!