उतराखंडहादसा

हरिद्वार ललतारा पुल के पास लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर हुईं खाक

हरिद्वार। शहर में ललतारा पुल के पास देर रात भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर सात दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। घटना में दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इससे पीड़ित दुकानदारों के सामने रोजी रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात अचानक एक दुकान से धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आसपास की दुकानों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में पूरी दुकानों एक लाइन से धधक उठीं। आग लगने की सूचना पर दुकानों के मालिक भी मौके पर पहुंच गए। अपने सामने दुकानों को जलता देख, कई दुकानदारों ने तो रोना बिलखना शुरू कर दिया। क्योंकि ये सभी अस्थाई दुकानें थी और लोग खाने पीने का छोटा मोटा रोजगार कर रहे थे। सारा सामान जलने के बाद दुकानदारों के सामने रोजी रोटी का संकट गहरा गया है। पीड़ित दुकानदारों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।
दुकानों में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
सीएफओ शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए समय रहते आग पर काबू पा लिया था। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगना प्रतीत हो रहा है। इसके बावजूद फिर भी आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!