
ऋषिकेश। मेयर शंभू पासवान ने बाबा केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दिव्य दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया इस पावन अवसर पर बाबा केदारनाथ के चरणों में शीश नवाकर समस्त उत्तराखंड प्रदेश एवं अपने क्षेत्र ऋषिकेश के निवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर मेयर शंभू पासवान ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक पहचान बाबा केदारनाथ धाम से जुड़ी है। बाबा केदारनाथ की असीम कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर बनी रहे और हमारा प्रदेश निरंतर विकास एवं खुशहाली के पथ पर आगे बढ़ता रहे, यही प्रार्थना है।













