
ऋषिकेश। रोटरी ऋषिकेश क्लासिक क्लब ने नए सत्र का पहला दिन अन्नपूर्णा दिवस के रूप में मनाया जिसमें मालवीय मार्ग ओर देहरादून रोड स्तिथ राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के 40 बच्चों को अल्पाहार बाँटा गया
कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने नव नियुक्त अध्यक्ष रो.संजय सकलानी व उनकी पूरी टीम को बधाई दी
क्लब के अध्यक्ष रो. संजय सकलानी ने अन्नपूर्णा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए अपने हाथों से बच्चों को अल्पाहार वितरित किया उन्होने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है क्लब द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पुनीत कार्य किए जा रहे हैं
रोटरी ऋषिकेश क्लासिक के नवनियुक्त सचिव रो.विजय रावत ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं इसलिए ज़रूरी है उन्हें प्यार दिया जाए और उनकी देखभाल की जाए जिससे वह अपने पैरों पर खड़ा हो सके इसलिए क्लब ने पहला दिन बच्चों के बीच में मनाया है
क्लब के कोषाध्यक्ष रो.हिमांशु गुप्ता ने कहा कि क्लब द्वारा समय समय पर ग़रीब बच्चों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किया जाता है जिससे कि उनका भविष्य अच्छा हो सके
इस मौक़े पर राकेश अग्रवाल डॉक्टर राजे नेगी माधव अग्रवाल, भूपेंद्र राणा, सौरव वर्मा, ललित जोशी डॉक्टर लवित कुमार सौरव शर्मा,
विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती ममता गौड, सरोज सिंह सुलतान जाहेरा, मनीषा अरोड़ा आदि उपस्थित थे।






