
ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश द्वारा आज नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (NCAP) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण पहल की गई । इस मिशन के तहत सीमा डेंटल कॉलेज में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य विषय ‘ऋषिकेश शहर में प्लास्टिक का उपयोग कैसे कम हो’ रखा गया । कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन नगर निगम के महापौर शम्भू पासवान द्वारा किया गया ।
इस कार्यशाला के दौरान शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस कदम उठाने पर विस्तृत चर्चा की गई । महापौर शम्भू पासवान ने अपने संबोधन में शहरवासियों और युवाओं से प्लास्टिक के उपयोग को नियंत्रित करने का आह्वान किया । इस अवसर पर आयोजित कार्यशाला में सीमा डेंटल कॉलेज के डॉक्टरों एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और पर्यावरण की स्वच्छता के प्रति अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया ।
इस अवसर पर नगर निगम के सहायक नगर आयुक्तत चन्द्रककांत भट्ट सहित अधिकारी /कर्मचारी व अन्य गणमान्यम व्यीक्ति उपस्थित रहे ।




