उतराखंडसम्मान

शिक्षक नरेन्द्र खुराना को मिला डॉ.भीमराव अंबेडकर अवॉर्ड

योगनगरी ऋषिकेश। ऋषिकेश शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ शिक्षाविद, लेखक एवं समाजसेवी नरेन्द्र खुराना को एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। गोरखपुर, उत्तर प्रदेश की प्रतिष्ठित संस्था सनराइज एजुकेशनल वेलफेयर एसोसिएशन सेवा गोरखपुर भारत द्वारा डॉ.भीमराव अंबेडकर संविधान निर्माता की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर उन्हें चौथी बार सम्मानित किया गया।
आपको बता दे कि सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास ऋषिकेश में नरेन्द्र खुराना वाणिज्य संकाय के वरिष्ठ अध्यापक एवं विद्यालय के मीडिया प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं।
नरेन्द्र खुराना शिक्षा, साहित्य, समाज सेवा और जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सैकड़ों सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं,साथ ही अनेकों सामाजिक संगठनों में नि:शुल्क मीडिया का कार्य देखते हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर व कामर्स विषय में 15 वर्षों से अधिक शत प्रतिशत रिजल्ट दे चुके साथ ही अनेकों बच्चों का भविष्य सुधार चुके ,उन्हें समाज में कामर्स के जादूगर के नाम से तो कोई सेवादार, रॉल मॉडल एवं शिक्षक के नाम से जाना जाता है।
वही शिक्षक नरेन्द्र खुराना ने इस सम्मान का श्रेय अपने माता पिता गुरुजनों एवं अपने स्नेही शुभचिंतकों व मित्रों एवं प्यारे स्टूडेंट्स को दिया है,साथ ही गोरखपुर की संस्था एवं समस्त टीम का सहृदय आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!