उतराखंडपरिवहन

उप संभागीय परिवहन अधिकारी ने एस जी आर आर पब्लिक स्कूल के छात्राओं को सड़क सुरक्षा के विषय पर जागरूक किया

ऋषिकेश: उप संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय ऋषिकेश में कार्यरत परिवहन सहायक निरीक्षक दलों द्वारा भानियावाला स्थित एस जी आर आर पब्लिक स्कूल में आज सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ऋषिकेश के निर्देशानुपालन में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत स्कूली बच्चो के साथ सड़क सुरक्षा के विषय पर परिवहन विभाग ऋषिकेश द्वारा समन्वय स्थापित किया गया। बच्चो को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए परिवहन विभाग की टीम ने सड़क सुरक्षा के उद्देश्य, ट्रेफिक नियमो, सुरक्षा साधनो, यातायात संकेत, गति सीमा, शराब/नशा न कर वाहन संचालन,ओवरटेकिंग, लेन अनुशासन, मोबाइल प्रयोग व वाहन के दस्तावेजो के विषय में बताया गया। बच्चो को सड़क सुरक्षा की चार ई’ज शिक्षा(Education),इंजीनियरिंग(Engineering), आपातकालीन देखभाल(Emergency Care/Evaluation) व प्रवर्तन(Enforcement)के विषय में भी बताया गया। इसके साथ-साथ प्रधानाचार्य पंकज भट्ट द्वारा भी बच्चो को सड़क सुरक्षा विषय से अवगत कराया गया व स्कूल प्रशासन की ओर से दुपहिया/ चौपहिया/ बस वाहन संचालित करने वाले बच्चो, स्कूल स्टाफ व चालको से कठोरता से ट्रेफिक नियमो का पालन करने की अपील की। परिवहन विभाग ऋषिकेश से परिवहन उपनिरीक्षक बारूमल, परिवहन उपनिरीक्षक महताब अली,परिवहन उपनिरीक्षक श्री प्रविन्द्र कोहली,आदर्श कुमार परिवहन आरक्षी,अमन सैनी परिवहन आरक्षी तथा मंजीत परिवहन आरक्षी उपस्थित रहे। ये कार्यक्रम स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज भट्ट जी व स्कूल प्रशासन के सहयोग से किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!