
टिहरी हादसे में 8 व रुद्रप्रयाग हादसे में गई 3 जान
देहरादून। उत्तराखण्ड में हुए दो अलग-अलग दुर्घटना से वाहन खाई में गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 घायल हो गए। गुरूवार को टिहरी जनपद के चंबा-कोली नैल मार्ग पर यूटिलिटी पिकअप वाहन खाई में गिरने से उसमें सवार 8 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 2 घायल हो गए घायलों को खाई से निकालकर इलाज के लिए चिकित्सालय पहुंचाया गया जबकि शवों को निकालने के लिए पुलिस, एसडीआरएफ व फायर सर्विस की टीमें मौके पर जुटी हुई है। अभी मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है वहीं दूसरी ओर बुधवार की देर रात रुद्रप्रयाग के भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर टैक्सी वाहन खाई में गिरने से 3 की मौके पर ही मौत हो गई जिनके शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सालय में पहुंचाया गया।












