उतराखंडनिधन

श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के रिटायर्ड अंग्रेजी के प्रवक्ता विशेश्वरानंद कुकरेती का निधन

ऋषिकेश। एडवोकेट राकेश सिंह मियां ने बताया कि हमारे शैल विहार निवासी वरिष्ठ नागरिक और अनुशासन प्रिय शिक्षक श्री विशेश्वरानंद कुकरेती जी का आज देहांत हो गया है, उनका पार्थिक शरीर दर्शनार्थ हेतु शाम 2:00 बजे से 4:00 तक शैल बिहार उनके आवास पर रखा गया । उसके पश्चात नास्वर शरीर को उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार एम्स कॉलेज हॉस्पिटल ऋषिकेश को दान कर दिया गया।।

कुकरेती की स्वेच्छा थी कि उनका पार्थिव शरीर जलाया न जाए बल्कि मेडिकल छात्रों के लिए रिसर्च हेतु काम आए। कुकरेती एक बहुत विद्वान व दार्शनिक व्यक्तित्व थे, एक दिन उन्होंने मेरे से कहा कि जब मेरा देहदान होगा, तुम इसमें गवाह के रूम में रहोगे और उन्होंने दान के सारे पेपर मेरे से हस्ताक्षर करवाए और एम्स को जमा करवा दिए, ताकि उस भाव–विभोर वक्षण शोक संतप्त परिवार भावना बस मेरे मृत शरीर को दान करने से मन ना कर सके।

ऐसे देह व अंग दानवीर मानव समाज के लिए एक प्रेरणा है और सदैव उनका स्मरण किया जाता रहेगा, देहदान महादान है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!