उतराखंडपर्व

नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने हरेला पर्व ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ थीम पर आयोजित किया

ऋषिकेश। नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से हरेला पर्व ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ थीम पर आयोजित किया

गया। इस दौरान नगर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर 75 फलदार पौधे लगाए गए।
गुरूवार को हरेला पर्व के मौके पर पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण और अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में सभासदगण और पालिका की टीम ने 14 बीघा रामलीला मैदान, शीशम झाड़ी गंगा वाटिका पार्क और भद्रकाली मंदिर के समीप 75 फलदार पौधे लगाए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने कहा कि हरेला केवल एक त्यौहार नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, कृतज्ञता और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश है। आज के समय में जब पर्यावरण असंतुलन और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों हमारे सामने हैं, तो हरेला पर्व की महत्ता और भी बढ़ जाती है। यह दिन हमें प्रेरित करता है कि हम इसे केवल त्यौहार के रूप में ना मनाते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करने का संकल्प लें। यह प्रयास ही स्वच्छ पर्यावरण का आधार बनेगा और प्रकृति का संरक्षण होगा। अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने बताया कि नगर क्षेत्रान्तर्गत वार्ड अनुसार प्रत्येक घर में निकाय की ओर से पौधे लगाने के लिए दिए जाएंगे।
मौके पर सभासद विनोद खंडूडी, ब्रिजेश गिरी, गजेंद्र सजवाण, स्वाति पोखरियाल, विनोद सकलानी, सभासद प्रतिनिधि अजय रमोला, अरविंद नेगी, मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती, अवर अभियंता सचिन, सफाई निरीक्षक कमल चौहान, प्रधान सहायक कैलाश चन्द्र सेमवाल, कर निरीक्षक आकाश अग्रवाल, लिपिक विकास सेमवाल, संजय सिंह, अमित नेगी, अनुज, आकाश कैंतूरा, सफाई सुपरवाइजर बाबू सिंह, मायाराम आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!