उतराखंडनिरिक्षण

नगर निगम वार्ड 38 और 39 में सीवर लाइन निर्माण कार्यों का महापौर शम्भू पासवान ने किया औचक निरीक्षण

गुणवत्ता के साथ कार्य करने और सड़कों की उचित लेवलिंग के दिए कड़े निर्देश, ताकि जलभराव की समस्या से मिल सके निजात

ऋषिकेश। महापौर शम्भू पासवान जी द्वारा नगर निगम के वार्ड संख्या 38 और 39 में वर्तमान में गतिमान सीवर लाइन निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।

निरीक्षण के दौरान महापौर शम्भू पासवान ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि सीवर लाइन डालने के पश्चात खोदी गई सड़कों का पुनर्निर्माण और लेवलिंग पूरी सावधानी के साथ की जाए । उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़कों की लेवलिंग इस प्रकार से हो ताकि बरसात या सामान्य दिनों में क्षेत्र में जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो और स्थानीय नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े ।

महापौर ने इस बात पर जोर दिया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । सभी कार्य निर्धारित मानकों और पूर्ण गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं ।

इस स्थलीय निरीक्षण के अवसर पर स्थानीय पार्षद l राजेंद्र प्रेम सिंह संजय प्रेम सिंह , ज्योति सजवान सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!