उतराखंडरक्तदान

लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

ऋषिकेश। लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन द्वारा एम्स ऋषिकेश के सहयोग से आज नरेन्द्र नगर स्थित होटल आनंदा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में होटल के स्टाफ ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की तथा रक्तदान के माध्यम से समाजसेवा का संदेश दिया। आज कुल 41 यूनिट रक्त एकत्र किया गया l

इस अवसर पर क्लब कोऑर्डिनेटर ललित मोहन मिश्र, क्लब डायरेक्टर महेश किंगर,अध्यक्ष शिवम अग्रवाल, सचिव अक्षय चौहान, कोषाध्यक्ष कमल नारंग , डिस्ट्रिक्ट क्राउन विनीत चावला एवं नवीन गांधी व प्रिया गांधी उपस्थित रहे।

क्लब कोऑर्डिनेटर ललित मोहन मिश्र ने रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए एम्स ऋषिकेश की पूरी टीम एवं होटल आनंदा के स्टाफ का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है और जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में इसका महत्वपूर्ण योगदान है।
लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं जनसेवा के कार्य निरंतर किए जाने का
संकल्प दोहराया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!