उतराखंडमहिला दिवस

*ढालवाला भाजपा महिला मोर्चा ने अंतराष्टीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया*

ऋषिकेश: 04मार्च, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से ढालवाला स्थित वेडिंग प्वाइंट में अंतराष्टीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्षकों का मन मोहा। लक्की डाॅ में उपहार मिलने पर महिलाओं के चेहरे खुषी से झूम उठे।
सोमवार को ढालवाला स्थित वेडिंग प्वाइंट में अंतराश्टीय महिला दिवस कार्यक्रम का षुभारंभ पौड़ी लोक सभा सांसद तीरथ सिंह रावत व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इसके बाद स्थानीय विद्यालयों की छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्षकों का मन मोहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पौड़ी लोक सभा सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि देश के विकास में महिलाओं का अमूल्य योगदान है। आज के समय में नारी षक्ति ने हर क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि पुराने समय से ही भारत देश के उत्थान हेतु नारियों ने बढचढ कर योगदान दिया है। नारी षक्ति त्याग और समर्पण की मूर्त रूप है। इसके बाद लक्की डाॅ कूपन में विजेता महिलाओं को उपहार बांटे गए।
मौके पर भाजपा जिला संगठन महामंत्री अजय, मंडी अध्यक्ष विनोद कुकरेती, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष रोषन रतूड़ी, महिला मोर्चा अध्यक्ष बीना जोषी, महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, क्रेजी फेडरेषन अध्यक्ष मनीश डिमरी, निवर्तमान सभासद गजेंद्र सजवाण, वंदना थलवाल, राजेंद्र थलवाल, हिकमत नेगी, मंडल अध्यक्ष प्रेमदत्त सेमवाल, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष किरन चैहान, मीना मंदवाण, विजयलक्ष्मी भंडारी, कमलेष थलवाल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!