उतराखंडशिक्षा

शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन

देहरादून। शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति, ‘भारत रत्न’ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन भारतीय शिक्षा, संस्कृति और मानवीय मूल्यों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी देश के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को निरंतर प्रेरणा प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान का प्रसार ही नहीं करते, बल्कि नई पीढ़ी को संस्कार, जीवन-मूल्य और सही दिशा प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र और समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। एक सशक्त और विकसित समाज के निर्माण के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार और मानवीय मूल्यों का विकास भी आवश्यक है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!