ऋषिकेश: जनपद रूद्रप्रयाग के केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र से नव-निर्वाचित विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने वन मंत्री सुबोध उनियाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास से जुड़े बिन्दुओं व समस्याओं की ओर मंत्री का ध्यानाकर्षण कर इन पर प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई के निर्देश प्रसारित करने का आग्रह किया। इसम श्री केदारनाथ की धार्मिक यात्रा के साथ ही क्षेत्र में वानिकी आधारित गतिविधियां व पारिस्थितिकीय पर्यटन से जुड़े बिन्दुओं को प्रमुखता से रेखांकित किया गया है। मंत्री ने विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए नव-निर्वाचित विधायक की सकारात्मक पहल की सराहना करते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
चंद्रेश्वर नगर में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को विधायक डा. अग्रवाल के समक्ष रखा
July 1, 2026
ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने परिवार संग प्राचीन सिद्धबली हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया
July 1, 2026




