उतराखंडपुलिस डायरी

*बाल संप्रक्षण गृह की दो महिला कर्मियों पर पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज*

हल्द्वानी। एक किशोरी को बाहर ले जाकर दुष्कर्म करवाने के आरोप में  बाल संप्रेक्षण गृह की दो महिला कर्मचारियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में चल रहे बाल संप्रेषण गृह से एक किशोरी के शोषण की खबर आ रही है। आरोप है कि बाल संप्रेषण गृह की दो महिला कर्मचारी एक किशोरी को बाहर ले जाती थी। इसके बाद बाहर इस किशोरी के साथ गलत काम किया जाता था। बाल कल्याण समिति के सदस्य रविंद्र रौतेला की तहरीर पर दोनों महिला कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सदस्य रविंद्र रौतेला की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक, संरक्षण गृह की दो महिला कर्मचारी 15 वर्षीय नाबालिग को केंद्र से बाहर दूसरी जगह किसी मकान में ले जाती थीं, जहां उसके साथ दुष्कर्म होता था। विरोध करने पर उसे धमकाया जाता था और मारपीट भी की जाती थी। दोनों महिला आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!