उतराखंडपुलिस डायरी

एक दुसरे के प्यार में पागल हुए चाची -भतीजे ने घरबार छोड़ा

परिजनों और पुलिस के समझाने पर भी नही माने

हरिद्वार। लक्सर क्षेत्र में एक महिला को अपने भतीजे (जेठ के बेटे) से प्यार हो गया। मामला बढ़ने पर पुलिस और परिजनों ने उन्हे समझाने का प्रयास किया। किन्तु वे दोनों साथ रहनेी जिद्द पर अड़े है। जबकि महिला दो बच्चों की मां भी है।
बताया जा रहा है कि महिला की करीब आठ साल पहले शादी हुई थी। महिला के दो बच्चे भी हैं। एक बच्चा 5 साल और दूसरा 7 साल का है। महिला की उम्र भी करीब 28 साल है, लेकिन उसका बीते काफी समय से अपने जेठ के बेटे यानी भतीजे से अफेयर चल रहा था। प्यार में पागल चाची-भतीजे ने अब साथ रहने का फैसला लिया। भतीजे के साथ रहने के लिए महिला ने अपने पति को भी छोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि परिजनों ने पहले महिला को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वो नहीं मानी तो उसके पति ने पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस ने महिला और उसके भतीजे को पुलिस स्टेशन बुलाया, जिससे वो प्यार करती है।
पुलिस का कहना है कि महिला किसी भी कीमत पर अपने पति के साथ नहीं जाना चाहती है। महिला ने अपने भतीजे के साथ ही रहने की इच्छा जताई है। महिला आखिर तक अपने फैसले पर अडिग रही। आखिर में पुलिस ने महिला को उसके भतीजे के साथ ही भेज दिया।
सुल्तानपुर के पुलिस स्टेशन प्रभारी वीरेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि महिला को उसके पति की शिकायत पर बुलाया गया था, लेकिन उसने स्पष्ट रूप से पति के साथ जाने से मना कर दिया। महिला बालिग थी और अपनी मर्जी से निर्णय ले रही थी। इसलिए पुलिस और ग्रामीणों की मौजूदगी में उसे उसके भतीजे के साथ भेज दिया गया। .

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!