उतराखंडहादसा

सड़क हादसे में एक की मौत,एक गंभीर

रामनगर। गुरूवार सुबह सड़क हादसें में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर कंचनपुर छोई के पास तेज रफ्तार ऑल्टो कार बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलट गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने कार सवार दोनों घायलों को बाहर निकाला। घायलों को रामनगर के सरकारी हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। दूसरे व्यक्ति का हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।
मृतक का नाम भरत सिंह था, जिसका शव पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। डॉक्टरों ने बताया कि हादसे में घायल हुए पप्पू सैनी की भी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण तेज रफ्तार लग रहा है। बाकी मामले की जांच की जा रही है।  

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!