आस्थाउतराखंड

मंत्री रेखा आर्या अस्पताल से डिस्चार्ज, सबसे पहले पहुंचीं टपकेश्वर मंदिर

देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं। रविवार सुबह वे देहरादून के टपकेश्वर मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना की।
रविवार को दुर्गाष्टमी पर कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं। जहां उन्होंने भगवान शिव और मां भगवती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मां भगवती और महादेव के आशीर्वाद और सभी साथियों की दुआओं से स्वस्थ होकर वह आज से दोबारा जनता की सेवा और संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि यह नया सफर सभी के अटूट विश्वास और स्नेह के बिना अधूरा था।मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस कठिन समय में उन्हें जिस प्रकार सभी का साथ, स्नेह और आशीर्वाद मिला है, उसके लिए वह सभी की आभारी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी, प्रदेश सरकार, जनप्रतिनिधियों, पक्ष-विपक्ष के सभी साथियों का आभार जताया।उन्होंने कहा कि इस कठिन परिस्थितियों में सभी का साथ और विश्वास उन्हें नई ऊर्जा एवं संबल प्रदान करता है। जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि सोमेश्वर क्षेत्र सहित पूरे उत्तराखंड के विकास और जनसेवा के लिए उनका हर पल समर्पित रहेगा।बता दें कि गुरुवार शाम को कैबिनेट मंत्री ने अपने पति गिरधारी लाल साहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी तो वह अस्पताल में भर्ती हो गई। शुक्रवार को भी वह अस्पताल में ही भर्ती रही। इस दौरान बड़ी संख्या में राजनीतिक, समाजसेवी व अन्य लोगों ने उनकी कुशलक्षेम पूछी।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या द्वारा पति गिरधारी लाल साहू पर लगाए गए आरोपों की जांच के लिए देहरादून पुलिस ने एक विशेष जांच दल (ैप्ज्) का गठन किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!