अतिक्रमणउतराखंड

व्यापारी एकता की ताकत, संवाद से समाधान!

अतिक्रमण को लेकर कोई समाधान नहीं

ऋषिकेश। ऋषिकेश त्रिवेणी घाट पर सिवर लाइन का कार्य, जो त्रिवेणी घाट चौराहे तक प्रस्तावित था, फिलहाल रोक दिया गया है। अब दशहरे के बाद कार्य शुरू किए जाने की संभावना रहेगी।
घाट रोड के व्यापारियों की समस्याओं एवं व्यापारिक हितों को ध्यान में रखते हुए व्यापार मंडल ऋषिकेश के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा ने उच्च अधिकारियों से वार्ता कर एवं अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया है कि दशहरे के बाद कार्य कराया जाएगा।
इस सकारात्मक पहल के लिए व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं सभी जागरूक व्यापारियों का आभार। यह हमारी एकजुटता और आपसी सहयोग का ही परिणाम है कि व्यापारियों की आवाज अधिकारियों तक मजबूती से पहुँची है।
हम सब एक हैं, एकजुट हैं और व्यापारियों के सम्मान एवं हितों के लिए सदैव साथ खड़े रहेंगे।

त्रिवेणी घाट पर एक एंबुलेंस 25 से 30 मिनट तक फंसी रही उसे स्थानीय व्यापारियों द्वारा बाहर निकल गया घाट रोड पर पेठा आइसक्रीम ई रिक्शा गजक रेवड़ी जूस और बहुत ठेलिया के चलते अतिक्रमण और जाम की स्थिति हमेशा बनी रहती हैं।आमजन का सडकों पर चलना दूभर हो गया है। घाट रोड की बहुत बुरी स्थिति है। स्थानीय प्रशासन भी मूक दर्शक बना रहता है, मानो जैसा लाचार और अपंग हो।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!