
ऋषिकेश। लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक दायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर सिद्ध किया।
वन विभाग के सम्मानित गजेंद्र सिँह डिप्टी रेंजर सुनील बटुला फारेस्टर व क्लब अध्यक्ष शिवम अग्रवाल के मार्गदर्शन में क्लब के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संयुक्त रूप से वन क्षेत्र में वृहत वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। जो देहरादून रोड स्तिथ फारेस्ट चौकी के पास कियां गया , पौधारोपण मे विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किये गए जिसमे औषधिय व फालदार पौधे शामिल हैं, क्लब द्वारा आज कुल 51 पौधे रोपित किये गए l
क्लब संस्थापक ललित मोहन मिश्र ने बताया कि क्लब द्वारा आदर्श नगर के प्रमुख मार्गो पर भी वृक्षारोपण किया हैं जिसमे 10 से 12 फीट ऊँचे पौधे रोपित किये गए हैं, उक्त प्रयोग सफल होने पर शहर के अन्य मार्गो पर भी बड़े पौधे रोपित कर शहर को हरित शहर बनाने का प्रयास होगा l
इस पावन अवसर पर क्लब के कर्मठ एवं ऊर्जावान मेंबर्स शामिल हुए इस सेवा यज्ञ में उपस्थित रहे लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन के सदस्यगण:
लियो लायन ललित मोहन मिश्र
महेश किंगर
शिवम अग्रवाल – अध्यक्ष
विकास ग्रोवर*
विनोद बिष्ट*
विनीत चावला*
मुकेश अग्रवाल*
लोकेश अग्रवाल*
जगदीश पनेसर
अक्षत चौहान – सचिव
कमल नारंग – कोषाध्यक्ष
“एक पेड़ लगाएं, जीवन बचाएं”
क्लब अध्यक्ष शिवम अग्रवाल ने कहा कि हर लगाया गया पेड़ आने वाली पीढ़ियों के लिए ऑक्सीजन, छाया और जीवन का प्रतीक है। लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन निरंतर सेवा, समर्पण और पर्यावरण संरक्षण के पथ पर अग्रसर है।






