उतराखंडपुलिस डायरी

कांवड़ मेला-2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एसपीओ के साथ पुलिस की समन्वय बैठक

भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

ऋषिकेश। आगामी कांवड़ मेला-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली ऋषिकेश परिसर में प्रभारी निरीक्षक की अध्यक्षता में स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (एसपीओ) के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसपीओ को मेले के दौरान उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए बताया गया कि वे पुलिस और श्रद्धालुओं के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करेंगे।

प्रभारी निरीक्षक ने एसपीओ को भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, श्रद्धालुओं को आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन देने, पार्किंग स्थलों पर सहयोग करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित पुलिस अधिकारी को देने को कहा गया।
बैठक में एसपीओ के सुझाव और अनुभव भी साझा किए गए। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि कांवड़ मेले के सफल संचालन में स्थानीय स्तर पर एसपीओ की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। पुलिस और एसपीओ के बेहतर समन्वय से श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सहज और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा।
बैठक के अंत में सभी एसपीओ ने कांवड़ मेला-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सफल बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ उत्तराखंड पुलिस का सहयोग करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!